
अनूपपुर। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंत्र त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्री स्व.कुंवर अर्जुन सिंह के पुण्यतिथि 05 नवम्बर को भोपाल में स्थित पार्टी कार्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश के हर जिले में मनाई जाएगी। अनूपपुर जिले से भी पार्टी कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों की टीम भी भोपाल पहुॅचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उक्त आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में कार्यकारी, मंडलम अध्यक्ष, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होगें। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के जयंती पर यादे अर्जुन सिंह के कार्यक्रम में पुष्पांजलि सी-19 षिवाजी नगर में प्रदेश भर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अर्पित करेगें। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के साथ श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूरा यादव एवं चन्द्रशेखर यादव मंडलम अध्यक्ष, नजीर अहमद अल्पसंख्यक अध्यक्ष प्रषांत सिंह धिरौल, सोशल मीडिया आईटीसेल अध्यक्ष साथ रहेगें।