
राजनगर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी नगर परिषद में एक दिन अपने परिषद को गौरव दिवस में मनाने का निर्णय लिया गया जिसके तारतम्य में नगर परिषद बनगवां द्वारा परिषद के स्थापना दिवस को ही गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत नगर परिषद बनगवां राजनगर द्वारा परिषद का गौरव दिवस काफी हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के पूर्व प्रशासक एवं जैतहरी एसडीम विजय कुमार डेरिया उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा, तहसीलदार ईश्वर प्रधान पूर्व अपर कलेक्टर रमेश सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने की जहां कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कन्या पूजन के साथ किया गया जहां सर्वप्रथम मध्यप्रदेश की गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई जिसके पश्चात परिषद अंतर्गत आए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में परिषद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परिषद का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नगर के वरिष्ठ नागरिकों तथा परिषद के मेहनत कस एवं इमानदार कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों का सम्मान परिषद के अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह मुख्य नगर अधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा सहित उपस्थित सभी पार्षदों द्वारा किया गया। आम जनों को संबोधित करते हुए पूर्व पर करैक्टर रमेश सिंह ने कहा कि परिषद द्वारा यह आयोजन काफी सराहनीय है जिसके माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभा को निखारने का प्रयास करने के साथ-साथ यहां के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जा रहा है जो पूरे संभाग में अपने आप में एक सफल एवं बेहतरीन आयोजन है वही पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह आयोजन काफी सराहनीय है जिस को सफल बनाने के लिए हम सभी जन प्रतिनिधियों को आगे आना होगा जिससे हम आगे इससे भी भव्य सफल आयोजन कर सकें वही नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि नगर के विकास एवं नगर के प्रतिभाओं को उभारने के लिए नगर परिषद की पूरी टीम प्रतिबद्ध है और आज के इस आयोजन में जो भी कमियां रह गई होगी उसे हम अगले आयोजन में सुधारने का प्रयास करेंगे जिससे आयोजन और सफल और भव्य हो सके। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव जगदीश पटेल निर्भय राव कौशिक सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जीवेंद सिंह महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह सुधा शर्मा, वार्ड के पार्षद पार्वती पनिका, ललई कोल राजकुमार रौतिया आशा जयसवाल सावित्री कुशवाहा रीता कलसा गिरजा विश्वकर्मा मनोज चंदेल विकास प्रताप सिंह समय लाल पटेल प्रमोद शुक्ला शहीद नगर के गणमान्य नागरिक कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा ने आभार प्रदर्शन के साथ किया।