अनूपपुर

भाजपा मंडल राजनगर ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा के नेतृत्व में कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान अभिनंदन भवन राजनगर में किया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित थे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद राजनगर के मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार बृजमोहन सिंह राजेंद्र त्रिपाठी केएन शर्मा सुरेश गौतम राजू जायसवाल महेश जेठानी उपस्थित थे सम्मान समारोह की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात राज नगर मंडल अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता स्वस्थ विभाग के कर्मचारी नगर परिषद के कर्मचारी सहित अन्य विभागों के 250 कोरो ना योद्धाओं का सामान उपस्थित अतिथियों ने किया। इस अवसर पर कोरो ना योद्धाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि कोरोना काल में जहां अथक प्रयास से लोगों की जान बचाई वही 100 करोड़ वैक्सीनेशन में जो भूमिका आप लोगों ने निभाई है उसे हम कभी भुला नहीं सकते हैं उसके लिए हम आपका जितना भी सम्मान करें वह कम है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी शिव मूरत केवट संगीता माली गीता गुप्ता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया सोभा तिवारी देव नाथ त्रिपाठी भीम जायसवाल सहित कोरोना योद्धा एवं नगर के गणमान्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button