राजनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र राजनगर एवं शिव मंदिर न्यू राजनगर के पास वृक्षारोपण एवं फल वितरित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, मंडल महामंत्री शिव मूरत केवट, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया, तेज बहादुर कुशवाहा, राजेश सोनी, पप्पू शुक्ला, शोभा तिवारी, मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह, सतीश द्विवेदी रामजी जायसवाल, हसनैन सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।