अनूपपुर

वृद्धों का सम्मान सभी को करना चाहिए÷ पुरुषोत्तम सिंह

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर पालिका में हुआ कार्यक्रम

वृद्धों के अनुभव की कद्र करें, उन्हें भी सम्मान के साथ जीने का हक है—पुरषोत्तम सिंह

कमलेश मिश्रा

  1. बिजुरी/बृद्धजनों के प्रति सम्‍मान की भावना होना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के लिए मार्गदर्शक तथा पथ प्रदर्शक होते है। उनके आशीर्वाद एवं लालन-पालन से ही हम इस दुनिया में सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं।यह बात नपा परिषद में नपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद बिजुरी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।
    अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वृद्धजनों के प्रति हमारी सोच बदलें ऐसे प्रयास किये जाए। जिससे जीवन के अंतिम पड़ाव पर उन्‍हें कष्‍ट का सामना न करना पडे। उन्‍होनें कहा कि वृद्ध दिवस युवाओं के बीच मनाना चाहिए, जिससे वृद्धों के प्रति सम्‍मानजनक भाव पैदा हो। मां बाप का सम्‍मान नही करने वाले लोग यह भूल जाते है कि उन्‍होंने कितने कष्‍ट उठाकर बच्‍चों का पालन पोषण किया है। उन्‍होंने वरिष्‍ठजनों से कहा कि ईश्‍वर की कृपा मानकर वृद्धाश्रम में ईश्‍वर का भजन कर सुखमय जीवन गुजारे।
    मुख्यंपाधिकारी शुश्री कमला कोल ने कहा कि 01 अक्‍टूबर को पूरे विश्‍व में वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। उन्‍होंने वरिष्‍ठजनों के शातायु वर्ष पूर्ण करने पर वे बहुत ही सौभाग्‍यशाली होते है। उन्‍होंने कहा कि समाज में जो नैतिकता का पतन हो रहा है, उसे रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्‍होने कहा कि देव तुल्य वृद्धजनों को नमन करते हुए सुखमय जीवन एवं शांति के लिए ईश्‍वर से कामना की। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति को उम्र के आखिरी पढाव से गुजरना पड़ता है। वृद्धजनों का सम्मान करना हम सभी का सौभाग्य है। समाज के सफल संचालन के लिए वृद्धजनों का सहयोग एवं आशीर्वाद होना आवश्‍यक है। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए शासन द्वारा कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्‍होंने वृद्धजनों का आश्‍वस्‍त किया कि आप कभी निराश न हो अपने बारे में अच्‍छा सोचे और खुश रहकर ईश्‍वर की आराधना करें।

वृद्धजनों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी वृद्धजनों को हार-फूल पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर राजेश रजक,सन्तोषी सिंह,अन्नू रजक,सचिन जैन,जावेद अहमद,सतीश शर्मा , सीताराम यादव के साथ बडी संख्‍या में वृद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ए.आर. आई कमलेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button