अनूपपुर

नारी सशक्तिकरण संघ की महिलाओं द्वारा कोरोना काल के दौरान किया गया वृक्षारोपण

नारी सशक्तिकरण संघ की महिलाओं द्वारा कोरोना काल के दौरान किया गया वृक्षारोपण

नारी सशक्तिकरण संघ की महिलाओं द्वारा कोरोना काल के दौरान किया गया वृक्षारोपण

*रिपोर्टर -बी.एल. सिंह*
डोला/रामनगर कालरी– नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह चौहान के नेतृत्व में कोरोना काल को देखते हुए अपने घरों में रहते हुए वृक्षारोपण किया गया जिसमें नारी सशक्तिकरण संघ की सभी मेंबर्स ने बड़ी ही खुशी के साथ एवं दृढ़ निश्चय के साथ अपने घरों में रहते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया,आज जहाँ सारा देश कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से ग्रषित हैं व इस महामारी का प्रकोप दुनियां के 187 देशों तक फ़ैल चुका है अब तक किसी को इससे निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा देश अस्थिर है सभी लोग खुद को बचानें के लिए खुद को सामाजिक सरोकारों से अलग किये हुए हैं व अपने घरों की चारदिवारियों में कैद हैं वही महिलाओ ने घरो पर रहकर पेड़ लगाओ अभियान में जुटी हुई है जिंदगी का एक एक दिन अमूल्य है और हमें ईश्वर ने पेड़ लगानें , पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी दी है। नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह ने कहा हम अपना कार्य करके अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते है इस महामारी में हमें पहले खुद को सुरक्षित करना है व खुद को सुरक्षित रखते हुए देश को सुरक्षित रखेने की जिम्मेदारी हर इंसान को निभानी है लेकिन धरती पर बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ लगाने का अभियान भी हमें जारी रखना है इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण संघ की अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह चौहान राष्ट्रीय प्रोग्राम निरीक्षक अनीता गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शोभा रत्नम अध्यक्ष राष्ट्रीय सदस्य पुष्पा द्विवेदी राष्ट्रीय जिला प्रभारी डॉ मंजू पांडे शहडोल अध्यक्ष सपना त्रिपाठी उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता सचिव श्रीमती नीलम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी सुमिता शर्मा ,नीलम रस्तोगी ,पूनम रस्तोगी, शाहजहां अली ,नीतू अरोड़ा, नीता मुद्डा अन्नपूर्णा गोस्वामी गीता मिश्रा प्रीति मिश्रा नीतू मिश्रा रमा सोनी शांति गुप्ता ,आभा श्रीवास्तव, रजनी गुप्ता ,आरती गुप्ता, सपना ,आशा सिंह, इंद्रा श्रीवास्तव ,रचना श्रीवास्तव, अर्चित अवस्थी, गरिमा यादव, सुनीता मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव ,चीनू विश्वकर्मा, सपना आहूजा, पुष्पा द्विवेदी, शिप्रा मुजूमदार ,कामना कटारिया ,सपना कटारिया , सभी मेंबर्स ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया । आम , नींबू , सीताफल ,मीठी नीम, अमरूद ,जामुन, पीपल सहित कई प्रकार के फलदार पौधे व अन्य प्रकार के वृक्ष लगाए गए।

Related Articles

Back to top button