अनूपपुर

दो घंटे के लिए खुली रही किराना दुकान,सम्पूर्ण जिले में धारा 144 हुआ लागू

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। जिला मुख्यालय में कोरोना का संक्रमण महामारी न बन जाए,इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील की थी और जिले की जनता जागरुक दिखाई दी, जिले की जनता ने मानो सपरिवार घरों में ही स्वयं को आईसोलेट कर लिया हो। जिला भी बंद रहा, अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, बिजुरी, राजनगर, पसान, चचाई के साथ पूरा जिला जनता कफ्र्यू के साथ मानो अपने-अपने घरों में अंदर रहे। अमरकंटक तिराहा, शंकर मन्दिर चैक, रेलवे फाटक, तहसील तिराहा, कोतवाली चैक, बस स्टैंड, सामतपुर चौक, कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, अण्डरब्रिज सहित अन्य हिस्सों में सन्नाटा पसरा था। एक भी व्यक्ति यात्री घर से बाहर नही दिखा। दुकानें ,होटल, चाय-पान की गुमटियां, कार्यालय, संस्थान सब बन्द मिले। एक या दो वाहनों को देखा अन्यथा रास्ते खाली पडे थे। जगह-जगह ट्रैफिक , पुलिस के लोग अपनी ड्यूटी करते दिखे और ट्रैफिक के लोगों ने सड़क पर ना घूमने- घर जाने की महत्वपूर्ण हिदायत दी। विषय की गंभीरता का स्वाभाविक आंकलन कलेक्टर को है। इसलिये शुरु से ही जनता कर्फ्यू को सख्ती से …लेकिन सुव्यवस्थित लागू करने की कमान स्वतरू कलेक्टर एवं एसपी ने संभाल रखी है। उन्होने स्वतरू जिले के प्रमुख स्थलों का मुआयना करने के साथ कफ्र्यू पर नजर बनाए रखी है।
स्‍टेशन में यात्रियों का हुआ परीक्षण
रेलवे स्टेशन में यात्रियों का परीक्षण करने के लिये डाॅ.बी.डी.सोनवानी, डाॅ.आर.पी श्रीवास्तव की टीम पुलिस व स्टेशन मास्टर के साथ स्टाल लगा कर उपस्थित हैं।   सख्ती के बावजूद प्रशासन ने जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा है। जनता कर्फ्यू के दौरान आम जनता परेशान ना हो इसके लिये कलेक्टर श्री ठाकुर ने आवश्यक सेवाओं की निर्बाधता को बनाए रखा। दूध, पेट्रोल, मेडिकल, अस्पताल की बन्दगी नहीं है। शशांक जेनेरिक एवं महेन्द्र मेडिकल के संचालक ने इमरजेंसी में घर पहुंच सेवा के लिये अपना मोबाइल नम्बर जारी किया है।इजिला चिकित्सालय में आमदिनों के विपरीत मरीजों की भीड नहीं दिखी, लेकिन स्टाफ मुस्तैद रहे।
शैक्षणिक कार्य निवास पर ही करे
समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ को अस्थाई रूप से 31 मार्च तक अपना कार्यालयीन एवं शैक्षणिक कार्य अपने निवास स्थान से सम्पादित करने की अनुमति प्रदान की गयी है। 22 मार्च से 31 मार्च तक की अवधि को समस्त प्रयोजनों के लिए यह कर्तव्य अवधि मानी जाएगी। यह आदेश उन शिक्षकों गैर शिक्षकीय स्टॉफ पर लागू नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा है कि आमजनों के द्वारा स्वेच्छा से दिखाई गई। जागरूकता निश्चित रूप से कोरोना को हराने में ठोस कदम साबित होगी। सभी नागरिकों की सतत रूप से जागरूकता अहम है।
सब्जी विक्रेताओं उचित मूल्य पर दे सब्जी
जिले में आज से 31 मार्च तक लॉक डाउन के आदेश जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जारी किया था जिसके चलते आज सुबह से ही पुरे जिले में कर्फु सा माहौल था सुबह 6 बजे से 9 बजे तक दूध और पेपर बाटने वाले ही सड़को में दिख रहे थे दो दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सब्जी मंडी किराने फल होटल आदि दो घंटे के लिए ही खुले जिसमे लीगो ने जम कर खरीदारी की है लॉक डाउन के चलते सब्जी के दामों में 20 से 50 प्रतिशत दामों में वृद्धि देखि गई सब्जी के दामों के वृद्धि को देखते हुए जिला कलेक्टर ने एडवायजरी जारी की है एडवायजरी में उन्होंने कहा है की  सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से फल सब्जी आदि के दामों में अनापेक्षित वृद्धि की जानकारी प्राप्त हुई है। समस्त फल सब्जी विक्रेताओं से अपील है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उचित दाम ही लें एवं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।इस सम्बंध में सभी खाद्य अधिकारी एवं नगरपालिका अधिकारियों को प्रतिदिन सब्जी, फल, अनाज एवं दूध के बाजार में प्रचलित कीमत की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उक्त अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रचलित कीमत की रिपोर्ट सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी को सौंपी जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न की जा रही हो।  एक विद्योप जारी कर जिला कलेक्टर ने आम जनता को धन्यवाद दिया और आने वाले दिनों में भी सहयोग देने की अपील की है
धारा 144 में हुआ आंशिक संशोधन’
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए धारा-144 अंतर्गत 22 मार्च को जारी आदेश में कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा आंशिक संशोधन करते हुए बैंक एवं एलपीजी सेवाओं को प्रतिबंध से राहत दी है। जारी आदेश के अनुसार जिले की समस्त बैंक शाखाएं उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी तथा बैंक कर्मी कार्यालय में अल्टरनेट दिवसों में बैठकर अपने कार्य संपादित करेंगे। ’ग्राहकों से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं देना उक्त अवधि में प्रतिबंधित रहेगा’। समस्त बैंक एटीएम मशीन में नकद राशि जमा करने की कार्यवाही कर सकेंगे। समस्त बैंक शाखा प्रबंधक की यह जवाबदारी होगी कि ’एटीएम में सैनेटाईजर की उपलब्धता रखें तथा एटीएम के अंदर 01 से अधिक व्यक्ति एक ही समय में न हों।’
दो घंटे के लिए खुले दुकान
अति आवश्यक वस्तुएं एवं खादय सामग्री की दुकानों को दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक खोले जाने हेतु पूर्व में ही आदेश जारी किये जा चुके है। उक्त संबंध में सभी दुकानदार  विक्रेता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी दुकानों में आने वाले ग्राहकों में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखेंगे।
सम्पूर्ण जिले में धारा- 144 लागू
उक्त आदेश के तहत ’अनूपपुर जिले की समस्त सीमाएँ 31 मार्च रात्रि 12 बजे तक सील कर दी गयी हैं’।  साथ ही प्रातः 6 से 9 बजे के बीच घर-घर जाकर दूध बाँटने वाले विक्रेताओं एवं ’आमजनो हेतु दोपहर 12 बजे से 2 बजे के अतिरिक्त घरों से बाहर निकलना प्रतिबंधित किया गया है’। जिला प्रशासन अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों से लॉकडाउन के समस्त निर्देशो का पूर्ण गंभीरता से पालन करने की अपेक्षा करता है।
प्रशासन यह भी अपेक्षा करता है कि दोपहर 12 से 2 बजे के बीच ’अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकले एवं समस्त सावधानियों का पालन करें।’ 12 से 2 बजे तक बाजार केवल खाद्य पदार्थों के लिए खोले जाएंगे। सभी ग्राहक एक दूसरे से 1 मीटर या 3 फीट की दूरी बनाए रखें। उक्त समय सीमा के अतिरिक्त घर से बाहर पाए जाने वाले व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कृपया करके अपने आप को सुरक्षित रखें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें। सभी आमजनो से इस वैश्विक संकट में सहयोग अपेक्षित है एवं प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।
कोरोना ग्रस्त मरीजों को अधिसूचित करना अनिवार्य
भारत सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार सभी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिये यह अनिवार्य किया गया है कि वे उनके पास इलाजरत कोरोना वायरस प्रभावित मरीज को अधिसूचित करें। सभी शासकीय और निजी अस्पताल, शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों, रजिस्टर्ड मेडिकल ऑफिसर्स एवं आयुष प्रैक्टिशनर्स के लिये यह अनिवार्य होगा कि वे उनके यहाँ इलाजरत कोरोना वायरस प्रभावित मरीज के बारे में संबंधित डिस्ट्रिक्ट सर्विलेन्स यूनिट को अधिसूचित करें। इस सिलसिले में स्वास्थ्य आयुक्त ने प्रदेश के सभी प्राईवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स तथा नर्सिंग होम ऐसोसिएशन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन के अध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
विदेशो से भ्रमण करके आये नागरिक कराये जाॅंच,नहीं होगी कार्यवाही
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर जिले के समस्त ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2020 के पश्चात विदेश भ्रमण से लौटे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से जिला चिकित्सालय में आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा यह हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे किसी भी प्रकार के संक्रमण के प्रति पूर्ण रूप से आश्वस्त हों ताकि स्वयं की एवं समाज की कोरोना वायरस से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आपने कहा लक्षणों का त्वरित प्रकटीकरण और परीक्षण कराना कोरोना से लड़ाई का सबसे उचित एवं सुरक्षित तरीका है। इसके साथ ही आपने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे नागरिक जो उक्त निर्देशों के पालन में कोताही करेंगे अथवा स्वास्थ्य विभाग के अमले को सहयोग प्रदान नहीं करेंगे उनके विरुद्ध थ्प्त् दर्ज कराकर सामाजिक सुरक्षा को क्षति पहुँचाने को दृष्टिगत रखते हुए दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सहजता से दिया जाएगा लाईसेंस
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ऐसे सभी इच्छुक व्यक्ति जो अनुपपुर जिले में सैनिटाइजर उत्पादन का उद्यम करना चाहते हैं उन्हें सहजता से उद्यम हेतु आवश्यक डीएस-4 लाइसेंस प्रदान करने की सुविधा बनायी है। इस हेतु आपने महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र को इच्छुक व्यक्तियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इच्छुक व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय या उद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु की गयी है।
कलेक्टर ने कोरोना आइसोलेशन वार्ड का भ्रमण
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु व्यवस्थाओं का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा, अपर कलेक्टर बी.डी.सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.डी. सोनवानी, सिविल सर्जन एस.सी. राय सहित अन्य शासकीय सेवक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों से आपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही अस्पताल आएँ। ऐसी परेशानी जिनका इलाज बाद में किया जा सकता है उनका इलाजध् सर्जरी बाद में करवाएँ। आपने चिकित्सालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि एक मरीज के साथ एक ही परिजन उपस्थित रहे। यह सुनिश्चित करने के लिए आपने पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आपने जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु प्रोटोकाल के आधार पर सफाई व्यवस्थाओं को मुआयना किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। आपने कहा चिकित्सालय में उच्च स्तर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए तथा नियमित रूप से आमजनो के सम्पर्क में आने वाले स्थलो को असंक्रमित किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थापित कोरोना आइसोलेशन वार्ड एवं क्वॉरंटीन केंद्र का भी निरीक्षण कर सुरक्षात्मक उपायों की समीक्षा की गयी। आपके द्वारा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध मास्क सैनिटाईजर एवं अन्य आवश्यक औषधियों के स्टॉक की जाँच की गयी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर जिले के समस्त निवासियों से अपील की है कि घबराएँ नहीं, सुरक्षात्मक उपायों को अपनाएँ एवं सुरक्षित रहें।
सरपंच-सचिव बाहर से आये लोगों का उपलब्ध कराये जानकारी
सभी ग्रामों में सचिव/रोजगार सहायक, पटवारी एवं कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति 01 जनवरी 2020 के बाद जिले के बाहर से आया है वे अपने आने की दिनांक एवं किस स्थान से आए हैं इसकी सूचना दें तथा आगामी 15 दिवस तक यानि 7 अप्रैल तक स्वयं को अपने घर में रखें, किसी भी व्यक्ति के संपर्क में न आएं।