4 अक्टूबर को मुंबई के मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह सोंधी करेंगे देवी गीतों की प्रस्तुति
जमुना कॉलरी मेन दुर्गा पंडाल में होगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

अनूपपुर । जिले की कोयलांचल नगरी जमुना कॉलनी के वार्ड क्रमांक 4 मेन दुर्गा पंडाल में नवरात्रि के पावन पर्व पर, नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला योजना समिति के सदस्य रामअवध सिंह के सुपोत्र रुद्रांश सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भव्य देवी जागरण का आयोजन नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
इस आयोजन में मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर चरणजीत सिंह सोंधी अपने साथी कलाकारों के साथ देवी जागरण गीतों के साथ जनता के बीच होंगे।
मुंबई के मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह सोंधी के कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को सायं 7 बजे से मेन दुर्गा पंडाल, वार्ड नं. 4, जमुना कालरी में किया जाएगा
इस अवसर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध और सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धार्मिक उत्सव को धूमधाम के साथ मनाएं ।