अनूपपुर

बैगा बच्चियों के बीच पहुँच रहे महानगरो के युवा

पुलिस अधीक्षक भी हुई शामिल, खेल सिखाते अनुशासन

रिपोर्ट-देवानंद विश्‍वकर्मा
अनूपपुर। मैकलांचल क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के दूरस्थ ग्राम पोड़की में संचालित माँ शारदा कन्या विद्यापीठ मेें अध्ययनरत बैगा छात्राओं के बीच अब महानगरो केे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में पदस्थ युवक और युवती भी शामिल हो रहे है। 17 नवम्बर को दिल्ली में कार्यरत दीपा और ज्योति के साथ ही आईआईएम शिलांग के छात्र रहे अर्जुन, दिल्ली से ही पिनाकी व इंदौर से बृजेश का समूह विद्यालय पहुँचा। जहां बैगा छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने, उनमें बौद्धिक क्षमतावर्धन में वृद्धि के साथ ही खेलो के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता भी शामिल रही। विद्यालय में 90 बच्चियां अध्ययनरत है, जो संरक्षित बैगा जनजाति की है। विद्यालय का संचालन डॉ.प्रवीर सरकार के द्वारा जनसहयोग से किया जा रहा है। 17 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेलो से शरीर का विकास तो होता ही है। साथ ही खेल हमें अनुशासन भी सिखलाते हैै। खेल में यदि किसी ने लापरवाही की तो उसकी हार निश्चित है। ठीक ऐसेे ही जीवन में लापरवाही करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता। खेलो के इस अनुशासन को जीवन में भी उतारने की  शिक्षा पुलिस अधीक्षक ने दी। आदिवासी बहुल क्षेत्र में समाज सेवा के लिए आय युवक-युवतियों से इस संबंध में पूंछा गया तो उन्होने बतलाया कि सोशल मीडिया में उन्होने इस स्थान के बारे में पढ़ा था। जिसके बाद उन्होने इस विद्यालय के साथ-साथ बैगा ग्राम के विकास के लिए भी कार्ययोजना बनाई है। सर्वेक्षण के तौर पर वे अभी आये हुए है आगे उनके बहुत से साथी भी इसमें शामिल होगें।

 

Related Articles

Back to top button