
अनूपपुर। प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में अनूपपुर जिले के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया इस अभियान को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने लोगों की सदस्यता फार्म भरकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुरूआत की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए नगर स्तर पर इस अभियान को व्यापक रूप से चलाया जायेगा और पार्टी की सदस्यता अधिक से अधिक हो इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। सदस्यता अभियान के तहत् हर वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जायेगा तथा युवाओं को भूमिका पार्टी में अधिक हो इसकी चिंता भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के लिए नगर स्तर पर भी टीमें तैयार की जायेगी, जो लोगों तक पहुॅचकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेगें।