अनूपपुर

शैक्षिक विकास के साथ ही कवि एवं लेखक के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहे महोबिया

रिपोर्टर श्रवण उपाध्‍याय

अमरकंटक। मां नर्मदा की गोद में 30 अप्रैल 2015 से जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में हिंदी विषय प्रवक्ता के. एल महोबिया जो पूर्व में खुरई जिला सागर मध्य प्रदेश में पदस्थ थे, आज के दौर में हिंदी भाषा के अध्यापन के साथ छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास के साथ कवि एवं लेखक के रूप में साहित्यिक मंचो पर अपना योगदान दे रहे हैं। सस्मरण और कविता लेखन के क्षेत्र में सम्मान की कड़ी में काव्य सरिता साहित्यिक मंच श्योपुर मध्य प्रदेश के द्वारा 26 जून 2021 को साहित्य शिखर सम्मान, समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान भारत की तरफ से 26 जून 2021 को विज्ञानप्रेमी साहित्यकार और संत कबीर साहित्य गौरव सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया है। काव्य लेखन के क्षेत्र में समग्र साहित्य लेखन मंच अमेठी उत्तर प्रदेश के द्वारा सृजनात्मक कार्य में सम्मानित के साथ मैजिक आफ पोयट्री के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सम्मानित किया गया। अब तक लेखन के क्षेत्र में नारी उद्धारक डॉ आंबेडकर सम्मान, कुटुंब गौरव सम्मान, श्रमण संस्कृति गौरव सम्मान, आदर्श रचनाकार सम्मान, जल संरक्षण साहित्यकार सम्मान, वधू गौरव सम्मान, जल संरक्षक साहित्यकार सम्मान, जागरू साहित्यकार सम्मान, शिक्षा प्रहरी सम्मान से भी विभूषित किया जा चुका है। इनकी रचनाएं अभ्युदय मासिक पत्रिका भोपाल मध्यप्रदेश (आधृत पब्लिकेशंस हाउस) से कई बार प्रकाशित हो चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ काव्य लेखन के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की प्राचार्या सुश्री कविता सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं को हिंदी विषय के अध्यापन और मार्गदर्शन के साथ रचनात्मक लेखन कार्य को प्रेरित करते हुए अपनी योग्यता से विद्यालय में योगदान दे रहे हैं। श्री महोबिया की इन उपलब्धियों से नवोदय विद्यालय का स्टाफ परिवार गौरवान्वित महसूस करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button