अनूपपुर

सेल्समैन कर रहे कीड़ायुक्त चावल का वितरण

उपभोक्‍ता कीडायुक्‍त चावल काे लेकर अपर कलेक्‍टर से की शिकायत

रिपोर्टर@संजीत सोनवानी
अनूपपुर। सरकार बदली जरूर है लेकिन सिंस्टम का रवैया जस का तस बना हुआ है। ऐसें हितग्राही को मिलने बाले खाद्यान में भी प्रशासन की अनदेखी के चलते हितग्राहियों को मिलने वाले खाद्यान में कीडे लगा हुआ है। इसके बावजूद वितरण करने के साथ किसी को भी ये चावल अस्पताल जरूर पहुंचा सकता है। गरीबों को दिए जाने वाले खाद्यान में कीडे लगें हुए है। कीडे होने के बावजूद हितग्राहियों को गंदगी और कीडे लगा हुआ चावल बांटा जा रहा है। मुख्यालय में भी यही हाल बना हुआ है जहां बीपीएल कार्ड धारियों का बार्ड क्रमांक.13 मेें चल रही उचित मुल्य की दुकान में लोगों ये चावल वितरित किया जा रहा है हैरानी इस बात की है कि सेल्समैन मनोज श्रीवास्तव के द्वारा हितगा्रहियों का मजाक उडाते हुए ये भी कहा गया कि एक रूपए किलो के कितना अच्छा समान मिलेगा। इस बात की षिकायत हितगा्रही संजय श्रीवास्तव के द्वारा अपर कलेक्टर से की गई। मामला की जानकारी होते ही अपर कलेक्टर ने खादय विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया।
उपभोक्ता ने किया शिकायत
जिसके बाद अधिकारी के द्वारा उक्त चावल के वितरण पर रोक लगाने की बात कही है। बीते चार माह से इस तरह का चावल मिल रहा है इस माह में स्थिति और भी खराब थी जिस वात की शिकायत मेरे द्वारा अपर कलेक्टर की गई है।
संजय श्रीवास्तव, हितग्राही, निवासी, वार्ड क्र013 अनूपपुर
इनका कहना है
हमारे यहां के आलावा बाकी जगह के चावल में ज्यादा समस्या है। हमारे के चावल में कोई कीड़ा नही लगा है।
मनोज श्रीवास्तव,
कोटेदार, उचित मूल्य दुकान,अनूपपुर

Related Articles

Back to top button