दिल्ली में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन को लेकर बैठक सम्पन्न, 14 नवम्बर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन
केन्द्र सरकार कर रहा है सौतेला व्यवहार,आर्थिक संकट से गुजर रही है प्रदेश सरकार-यादव

देवानंद विश्वकर्मा
अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पंकज यादव की उपिस्थति में 30 नवम्बर को दिन 12 बजे से जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल और जिला कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में तीनो विधानसभा के विधायक प्रमुख रूप से शामिल थे अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि केन्द्रीय सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के साथ किये जा रहे भेदभाव के विरोध स्वरूप 14 दिसम्बर 2019 को दिल्ली रामलीला मैदान में आहूत बैठक में सहभागिता निभाना है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारीए जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, अध्यक्ष युवक कांग्रेस अध्यक्ष छात्र संगठन अध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि प्रकोष्ठ अध्यक्षों पूर्व विधायकों, पालिका अध्यक्ष व पदार्थों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए।
धरना प्रदेश में सभी कार्यकर्ताएं निभाये अपनी सहभागिताः यादव
यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा केंद्र सरकार के पक्षपातपूर्ण व्यवहार का विरोध करने के लिए किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए पंकज यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह पूरी तरह अनुशासित रहकर ज्यादा से ज्यादा से दिल्ली पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनावे अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने ने सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपी और कहा कि वे दिल्ली कूच की तैयारी करें उन्होंने बताया कि केंद्रीय सरकार के द्वारा बजट कटौती करने से मध्य प्रदेश मैं पदारूढ कांग्रेस सरकार जनहितकारी योजनाओं को पूरा नहीं कर पा रही है।
आर्थिक संकट से गुजर रही प्रदेश सरकार
जनता ने मध्यप्रदेश कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस को अपना समर्थन इसलिए दिया था कि वह लोक कल्याणकारी सकारात्मक विकास करें प्रदेश की जनता पिछले 15 साल में भाजपा की कुरीतियों से तंग आ चुकी थी कांग्रेस ने सत्ता की बागडोर संभाली कमलनाथ के नेतृत्व में अनेकानेक जनहितकारी कदम उठाए लेकिन द्वेष बस भाजपा नीति की केंद्रीय गठबंधन सरकार ने मध्यप्रदेश के अधिकारों को छीनते हुए भारी मात्रा में राशि में कटौती की। परिणाम स्वरूप प्रदेश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
बैठक हुई सम्पन्न
केंद्र सरकार का और उसकी नीतियों का विरोध करने के लिए 14 दिसंबर को दिल्ली में जो धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय में सर लगन पैलेस में बैठक आयोजित की गयी। जिला मुख्यालय में सर लगन पैलेस में बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अनूपपुर पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,संतोष अग्रवाल, नाजिर अहमद, रियाज अहमद, षिवकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि सैकड़ो उपस्थित रहे।