
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा भाजपा जिला अनूपपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का स्वागत समारोह आज 12 दिसंबर को भगत सिंह चौक राजनगर में शाम 3:00 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम ने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार राज नगर मंडल में आगमन हो रहा है जिसको देखते हुए राजनगर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत आज भगत सिंह चौक राजनगर में किया जाएगा वही इनको राज नगर मंडल के कार्यकर्ता लड्डू से तो लेंगे वही मंडल अध्यक्ष सभी मंडल के कार्यकर्ताओं से स्वागत समारोह में पहुंचकर जोरदार स्वागत करने की बात कही है।