अनूपपुर

बृजेश गौतम के जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्टर@समर बहाुदर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में 30 नवंबर को जिला अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी कराई गई थी जहां जिला अनूपपुर के अध्यक्ष पद पर तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों ने जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी जिसके पश्चात यह कयास लगाए जा रहे थे अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा जहां प्रदेश संगठन द्वारा 5 नवंबर को अनूपपुर के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम को नियुक्त किया गया इस प्रकार से बृजेश गौतम अनूपपुर के तीसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर  मनोनीत किए गए बृजेश गौतम के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है वही राजनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके नियुक्ति पर हर्ष व्याप्त करते हुए, उन्हें अपनी बधाई परिषद की है जहां मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम उपाध्यक्ष, कमलेश चतुर्वेदी पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, राकेश पांडे, शिवा मिश्रा, सुनील चौरसिया श्रीकांत सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृज मोहन सिंह गहरवार, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी के.एन. शर्मा  युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह महिला मोर्चा की पूर्व जिला जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह नगर अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, उपसरपंच शिवमूरत केवट, विक्रमादित्य चौरसिया युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष  संदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया शमशीर, महेश जेठानी, राजेश लाल, अरविंद सिंह परिहार, सुनील गुप्ता, विक्रांत सिंह, विकास सिंह, मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुशील गौतम आदि लोगों ने बधाई दी है। वही राजनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश कल्सा ने कहा कि बृजेश गौतम के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने से जहां जिला संगठन को मजबूती प्रदान होगी। वही उनके अनुभव का फायदा एवं लोगों से संपर्क का फायदा राज नगर मंडल को भीमिलेगा जिससे राज नगर मंडल को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button