अनूपपुर

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी-आधाराम वैश्‍य

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा यूरिया की कालाबाजारी कर्जमाफी में धोखाधड़ी बाढ़ पीड़ितों के साथ अन्याय किसानों के ऊपर की जा रही लाठीचार्ज को लेकर मंडल अंतर्गत सोसायटी समूह में खेत धरना आंदोलन किया गया जहां राजनगर मंडल द्वारा सेमरा सोसाइटी के सामने खेत धरना एवं प्रदर्शन किया गया। जहां पर मंडल राजनगर के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आधाराम वैश्‍य,गजेंद्र सिंह सिकरवार श्यामसुंदर गौतम सुरेश गौतम आदि वक्ताओं ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंकुशता पर आम दा हो चुकी है वह किसानों के साथ अन्याय कर रही है ना तो उन्हें सही समय पर यूरिया मिलती है और ना ही बीज और जब किसान इनका विरोध करता है उसके ऊपर हिटलर शाही रोए अपनाते हुए लाठीजार्च करते हैं जिसे मध्य प्रदेश के किसानों के सामने भूखों मरने की स्थिति पैदा होते जा रही है इसे भारतीय जनता पार्टी कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगा आज हम यहां पर आंदोलन कर रहे हैं आगे चलकर हमारा आंदोलन और बड़ा रूपरेखा और किसानों को न्याय दिलाएगा किसानों को समझ में आने लगा है कि हम मध्यप्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाकर कितनी बड़ी गलती कर चुके हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, रंजन त्रिपाठी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, केदार गौतम युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह, सच्चिदानंद सिंह, कल्याण दहिया सुंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button