अनूपपुर

भाजपा के खिलाफ नहीं हुई एफआईआर दर्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैठे धरने पर

रिपोर्टर@ समर बहादुर सिंह

राजनगर कॉलरी। 28 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भगत सिंह चैक राजनगर पर पुतला दहन किया गया था जिसे लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा 18 जुलाई को थाना रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने का ज्ञापन दिया था जहां मौखिक तौर पर कहा गया था कि यदि 72 घंटे के भीतर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जहां पुलिस द्वारा 72 घंटे के भीतर मामला पंजीबद्धनहीं किया गया। जिससे नाराज होकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन के लिए थाने के सामने धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि हम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह प्रारंभ कर दिया गया है, और हम जब तक धरने पर बैठेंगे जब तक की भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध नहीं कर लिया जाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान, विधानसभा महासचिव विकास यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेनगुप्ता विधानसभा महासचिव विकास यादव हर्षित मणि तिवारी, राम रामाश्रय यादव, आलोक सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button