नई दिल्ली। शहरी स्वच्छता अभियान अपने निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में सफल रहा है। इससे देश को खुले में शौच मुक्त बनाने में मदद मिली है। पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के बाकी राज्यों के शहरी निकायों ने खुद को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर लिया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में भी लक्ष्य को पार कर लिया है। शहरी स्वच्छता अभियान के दावों की तीसरे पक्ष से जांच भी लगभग पूरी करा ली गई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के शहरी निकायों के 96 फीसद वार्डो में हर घर से कूड़ा कचरा उठाने का बंदोबस्त कर लिया गया है। 60 फीसद शहरी निकायों में कचरे के निपटान का प्रबंधन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में 65.81 लाख घरों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया, जबकि लक्ष्य 59 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य था। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में उत्साहजनक सफलता मिली है। देश के 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 4320 शहरी निकायों ने खुद को ओडीएफ घोषित कर लिया है। इनमें से 4167 शहरी निकायों की थर्ड पार्टी जांच भी करा ली गई है। लेकिन पश्चिम बंगाल के 52 शहरों ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत दो अक्तूबर 2014 को हुई थी। सरकार ने दो अक्तूबर को ही देश के ग्रामीण क्षेत्रों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की थर्ड पार्टी आडिट न हो पाने की वजह से फिलहाल छोड़ दिया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों स्वच्छता के प्रदर्शन को देखते हुए यह लंबित है। मंत्रालय के जारी आंकड़ों में कहा गया है कि 819 को ओडीएफ प्लस और 312 शहरों को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है, जिससे शहरों में स्वच्छता और शौचालयों के उपयोग और उनकी सतत सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 96 फीसद शहरी वार्डो में कूड़ा हर घर से उठाया जाता है। जबकि 60 फीसद नगरीय कूड़े की प्रोसेसिंग की जाती है। स्वच्छता अभियान की सफलता को जांचने के लिए 12 मानक निर्धारित किये गये हैं। इंदौर, अंबिकापुर, नवी मुंबई और मैसूर पांच सितारा कूड़ा मुक्त शहर घोषित हो चुके हैं, जबकि 57 शहरों को तीन स्टार घोषित किया गया है और चार शहरों के एक स्टार बनाया गया है। स्वच्छता अभियान में अब 100 फीसद सीवरेज को साफ कर दोबारा उपयोग पर जोर दिया जाएगा।
Related Articles
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न
डूमरकछार/पौराधार। देशभर मे 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे इसी कडी मे नगर परिषद डूमरकछार प्रांगण मे अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, राजेंद्र कुशवाहा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष कंचना मेहता, सभापति रवि सिंह, जीतेन्द्र चौहान, रंजीत वर्मा की उपस्थिति मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया उल्लेखनीय है […]
*संबल योजना के तहत वितरित की गई राशि* *पसान नगर पालिका में चला मुख्यमंत्री का लाइव भाषण*
*संबल योजना के तहत वितरित की गई राशि* *पसान नगर पालिका में चला मुख्यमंत्री का लाइव भाषण* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा आज दिनांक 23 सितंबर 2020 को अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद प्रसान प्रांगण में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि कार्यक्रम वितरण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज […]
सीबीएसई बोर्ड का आया रिजल्ट, गुरु नानक प्रतिष्ठान की बेटी ने 92 प्रतिशत रिजल्ट लाकर, प्रदेश स्तर पर बनाई पहचान
अनूपपुर। जिले के अमलाई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 06 में निवासरत अनन्या ओटवानी (किट्टू) ने सीबीएसई 12th बोर्ड एग्जाम में 92 प्रतिशत रिजल्ट लाकर पूरे संभाग में नाम के साथ प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है। 92 प्रतिशत लाने वाली यह बेटी संभाग स्तर पर पहचान बन चुके गुरु नानक स्वीट्स अमलाई के संचालक सुनील […]



