
रायपुर। इंडियन नेशनल कांग्रेस लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार सहमति से कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सुश्री अनिता चौधरी को संगठन में प्रदेश महामंत्री छ.ग. का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति नेशनल कांग्रेस लीग के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश दत्त तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनिता चौधरी ने कहा है कि वे इस पद की गरिमा को बनाते हुए पार्टी व संगठन के प्रति सदैव अपनी कर्तव्य निष्ठा बना रखेगीं। इसके साथ ही जनता के कार्यो की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए संगठन व पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगी। सुश्री चौधरी ने कहा है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुए सदैव पार्टी हित के लिए समर्पित रहूंगी। उन्होने कहा कि संगठन सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है इसी मूलमंत्री को लेकर वे पार्टी को और मजबूत बनाने प्रयासरत रहेगी।