अनूपपुर
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु एम.बी. पाॅवर ने दी 5 लाख की सहयोग राशि
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा

अनूपपुर। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में एम.बी. पाॅवर ने 5 लाख रूपए का चेक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु प्रदान किया।