अनूपपुर

सर्विस लाइन के खंभे के टूटे पोल,नपा प्रशासन नहीं दे रहे ध्यान

अनूपपुर।  कोतमा वार्ड क्रमांक 01 पुराना रेलवे फाटक के पास महज पिछले 8 से 9 महीने पहिले एक विधुत पोल्स सिरे से टूटकर लटक गया था जिस पर 440 वोल्ट की सर्विस लाइन जो 24 घंटे चालू रहती है। वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले परिजनों के सूचना देने के बाद भी नगरपालिका  मौनी बाबा का रूप धारण किए हुए हैं जिस मार्ग पर यह पोल लगा हुआ है वह मार्ग पूरे दिन व्यस्त रहता है व विद्युत पोल के आसपास दुकानें मौजूद हैं जहां पर लोगों की भीड़ बनी रहती है ऐसे में यह लटके हुए पोल किसी दिन टूट कर किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित कर सकती है ऐसी आशंका वहां के आसपास दुकान मालिकों व रहने वाले निवासियों में है। शिवा सेन के द्वारा वहां के आसपास रहने वाले व्यक्तियों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर यह सूचना नगर पालिका सीएमओ कैलाश ओझा एवं नगरपालिका कोतमा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को देने पर भी उनके तरफ से किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही की जा रही है।