बी.डी.शर्मा को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष
जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

राजेश सिंह
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी केेन्द्रीय नेतृत्व पार्टी की बागडोर मध्यप्रदेश के खजुराहो विधानसभा के सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा के हाथों में सौंपे जाने के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ज्ञातव्य है कि विष्णुदत्त शर्मा छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से अपनी राष्ट्र सेवा भावना की शुरूआत की। कई वर्षो तक उन्होने छात्र राजनीति करते हुए लाखों कार्यकर्ताओं को न केवल मार्गदर्षन दिया, बल्कि राष्ट्र निर्माण के कार्य में मैदान पर उतारा। विद्यार्थी परिषद में श्री शर्मा मध्यप्रदेश महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन बाखूबी निभाने के बाद भाजपा के प्रदेष महामंत्री पद पर कार्य करते हुए उन्होने खजुराहो लोकसभा से सांसद चुना गया और वह लगातार समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे रहे। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और संघर्ष को प्रदेष का हर कार्यकर्ता समझता है उनके सराहनीय कार्यो को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जे.पी.नड्डा, अरूण सिंह ने उन्हे भाजपा मध्यप्रदेष अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण निर्मित है उनके प्रदेष अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने कहा कि प्रदेष को एक जुझारू और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी को प्रदेष की कमान मिली है। निष्चित ही बी.डी.शर्मा के मार्गदर्षन में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन के कार्यो में और भी गति आयेगी। पार्टी ने श्री शर्मा को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि बी.डी.शर्मा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अपने जीवन का कीमती समय तक दिया और उनके नेतृत्व में प्रदेष के अंदर युवा तरूणाई का जो विषाल वटवृक्ष तैयार हुआ वह आज भी फैला हुआ है। श्री शर्मा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से लाखों कार्यकर्ताओं को एक नई उम्मीद जागी है और निश्चित तौर पर प्रदेष के अंदर आने वाले समय में बदलाव दिखेगा। जो संगठन के लिए काफी बेहतर होगा। प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति की खबर लगते ही जिला मुख्यालय से समस्त मंडलो में पटाखे फोड़कर मिष्ठान का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। विष्णुदत्त शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद हिमाद्री सिंह, नरेन्द्र मरावी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, अनिल गुप्ता, रामदास पुरी, आधाराम वैश्य, लवकुश शुक्ला, रामअवध सिंह, गजेन्द्र सिंह, अजय शुक्ला, अशोक लाल,उमेश मिश्रा, जितेन्द्र सोनी, सुनील गौतम, सुनील कुमार चौरसिया, राजेश सिंह,चंडीकांत झा, नरेन्द्र देवांगन, दिनेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र रजक, हसन अंसारी, अजय द्विवेदी, मुकेश जैन, राकेश पांडेय, हलधर शुक्ला, दिवाकर विश्वकर्मा, संतोष चौरसिया, शिवरतन बर्मा, मनोज दुबे, अभय पांडेय, मानेन्द्र सिंह, नीलमणि पटेल, जितेन्द्र भट्ट,स्वाप्निल पांडेय, वेद शर्मा तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।