राजनगर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र संगठन द्वारा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वही भाजपा मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलसा ने कहा कि विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेश का नेतृत्व दिए जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। भाजपा संगठन मजबूत होगा इनके इस नियुक्त से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वही लोगों को बधाई देने का तांता भी लगा हुआ है।