दीपोत्सव पर्व की नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष श्री चौरसिया ने दी शुभकामनाएं

अनूपपूर। प्रकाश के पर्व दीपावली की जिले के नगर परिषद डूमरकछार के निर्विरोध निर्वाचित सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष ने दीपोत्सव पर्व शुभकामनाएं दी। और कहा कि दीपावली का त्यौहार भारत में एक प्रमुख खरीदारी की अवधि का प्रतीक है। खरीद और आर्थिक गतिविधियों के संदर्भ में दीपावली, यह पर्व नए कपड़े, घर के सामान, उपहार, सोने और अन्य बड़ी खरीददारी का समय होता है। इस त्योहार पर खर्च और खरीद को शुभ माना जाता है क्योंकि लक्ष्मी को, धन, समृद्धि, और निवेश की देवी माना जाता है। दीवाली भारत में सोने और गहने की खरीद का सबसे बड़ा सीजन है। दीपावली में मिठाई और पटाखों आदि का त्योहार मना जाता है। श्री चौरसिया ने कहा कि दीपोत्सव पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। ऐसे पावन अवसरों पर हम सबको अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए, जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों। इसी के साथ सभी जिलेवासियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई दी।