संतोष चौरसिया
*केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस का आयोजन*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा सम्पूर्ण भारत मे शिक्षा के क्षेत्र में अनेक संस्थान कार्य कर रहे है,जिनमे से एक महत्वपूर्ण संस्थान केन्द्रीय विद्यालय भारत में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा का प्रबंध है, जो मुख्यतः भारत की केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया गया है इस की शुरुआत 1963 में हुई तथा यह तब से भारत के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुबन्धित है इस समय भारत में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 1,225 है इस के अतिरिक्त विदेश में तीन केन्द्रीय विद्यालय हैं जिनमें भारतीय दूतावासों के कर्मचारियों तथा अन्य प्रवासी भारतीयों के बच्चे पढ़ते हैं विद्यालयों में भारत के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम का अनुसरण होता है सभी केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन केन्द्रीय विद्यालय संगठन करती है
15 दिसम्बर 1963 को आज के ही दिन इस संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य पर केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में 57वी वर्षगाँठ का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय विद्यालय गीत ” भारत का स्वर्णिम गौरव, केंद्रीय विद्यालय लाएगा ” से प्रारंभ किया गया इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक इन्द्र सिंग कुशवाहा ने सरस्वती पूजन के पश्चात अपने उदबोधन में संगठन के लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में बताया विद्यालय के अन्य शिक्षक साथियो में शरदेंदु प्रियदर्शी, सोहनलाल बसोने, रवि कुमार, सुमित्रा झा, सूफ़िया अंजुम, छज्जुराम ने भी अपने विचार रखें