अनूपपुर

रक्षा प्रमुख और जवानों के निधन पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने व्यक्ति की शोक संवेदना

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। देश के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी और उनके साथ मौजूद जवानों की 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में निधन हो गया इस दुखद घटना की खबर मिलते ही समूचे देश एवं प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के निधन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए सभी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और कहा की रक्षा प्रमुख बिपिन रावत का मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से पुराना नाता रहा है उनकी पत्नी मधुलिका सिंह शहडोल की रहने वाली थी कुंवर मृगेंद्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह जो देश के रक्षा प्रमुख बिपिन रावत जी की जीवन हमसफर थी जिनके निधन से देश प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि कई अवसर पर दिल्ली में विपिन रावत जी के साथ उठना बैठना और खाना पीना हुआ उनके निधन से व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सभी लोगों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button