अनूपपुर

ट्रेन में चोरी बैग सहित हजारों की चोरी

रामनगर। सतना से बिजुरी आ रहे मूलचंद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे, बिजुरी पहुंचने से पहले बैहाटोला स्टेशन में अपने सम्मान के साथ उतरने की तैयारी करने लगे तब पता चला कि बैग थैला गायब हो गया है, बैग सीट के नीचे रखा हुआ था उस बैग में जरूरी कागजात एवं नगदी 33000 राशि थी एवं सतना जिले में खरीदी गई जमीन से संबंधित कागजात थे, नेत्र के ऑपरेशन से संबंधित कागजात भी बैग में थे, आलमारी एवं बाइक की चाभी एवं छोटे छोटे पर्स उसी बैग में था, घटना की शिकायत बिजुरी एवं अनूपपुर दर्ज करायी गयी।