अनूपपुर

अनुसूचित जनजाति एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हुए नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने की घोषणा

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी के द्वारा 26 दिसंबर 2021 को अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल पसान के अध्यक्ष पद पर राकेश पुरी तथा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पसान के पद पर सीके मिश्रा की घोषणा मंडल अध्यक्ष के द्वारा की गई अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त राकेश पुरी पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं जिनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल पसान की जिम्मेदारी दी गई तो वहीं किसानों के बीच लगातार काम करने वाले सीके मिश्रा को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी से नवाजा गया है दोनों ही पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है और उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है संगठन उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा करता है उपरोक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button