अनूपपुर

रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम पोड़की को 2 एकड़ भूमि का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद से पास

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। मैकलांचल क्षेत्र में जन सहयोग से बैगा छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय का संचालन रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम पोड़की द्वारा किया जाता रहा है। स्त्री शिक्षा के साथ-साथ जनजातीय तबके के सर्वागीण विकास और उन्हे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संस्था के सचिव डा. प्रवीर सरकार के द्वारा समाज सेवा का कार्य भी किया जा रहा है। विद्यालय के संचालन के लिए गुलाब सिंह नामक व्यक्ति द्वारा 2 एकड़ भूमि भी दान दी गई थी। किंतु भूमि का नामान्तरण संस्था के नाम पर नहीं हो पाया था। कलेक्टर अनूपपुर चन्द्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा के द्वारा भी इस संबंध में पत्राचार किया गया था। जिसके बाद इस मुद्दे को पहले वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिली। फिर राजस्व से भी स्वीकृति के पश्चात 3 मार्च को कैबिनेट की बैठक में विद्यालय को 2 एकड़ भूमि प्रदान करने का प्रस्ताव पास किया गया।

Related Articles

Back to top button