अनूपपुर

…तो किस कर्ज का फर्ज अदा कर रहे है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

बिसाहूलाल के करीबी को बना दिया मंडलम् अध्यक्ष

अनूपपुर। अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के कांग्रेस से दामन छोड़ने के बाद पूरे प्रदेष में भूचाल आ गया और सत्ता का उलट फेर हो गया। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए कमलनाथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का भी कार्यभार संभाल रहे थे। जिनके ऊपर सत्ता संगठन दोनों की जिम्मेदारी होने के नाते वह संगठन का भी काम सही तरीके से नहीं संभाल पाये। यहीं कारण रहा कि कांग्रेस पार्टी में कई वर्षो से अनूपपुर जिले के अंदर कोई फेरबदल नहीं हो सका। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अनूपपुर जिले की कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया और 30 मई तक नई कार्यकारिणी बनाने का फरमान जारी किया गया तो वहीं इस बात पर ध्यान देना होगा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले बिसाहूलाल के लोगों को पदाधिकारी न बना दिया जाये। कांग्रेस के मौजूदा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की कार्यप्रणाली आज भी संदिग्ध नजर आ रही है, क्योंकि वह हाल ही में फुनगा के रहने वाले अशोक मिश्रा को मंडलम् अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया गया, जबकि वह बिसाहूलाल सिंह के आदमी है ऐसे में लगता है कि आज भी बिसाहूलाल के कर्ज का फर्ज अदा कर रहे है कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल।
जिलाध्यक्ष की हुई शिकायत
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल विगत 15 वर्षो से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर अंगत की पांव की भांति जमे हुए है और वह बिसाहूलाल के सदैव कृपापात्र रहे है आज भले ही बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिये हो, लेकिन उनके और जयप्रकाश के संबंधो को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है तो कहीं बिसाहूलाल के इशारे पर आज भी जयप्रकाश अग्रवाल काम कर रहे है। यह सवाल हम नहीं, बल्कि कांग्रेस के भारी तदाताओं में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में उठाया है कार्यकर्ताओं का कहना है यदि जयप्रकाश अग्रवाल जिलाध्यक्ष के पद पर कायम रहेगें तो अनूपपुर का होने वाला उपचुनाव कांग्रेस को जीतना मुश्किल हो जायेगा। इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से की गई है।
बना दिया मडलम् अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल लाख सफाई दे, लेकिन उनकी गतिविधियां इस ओर इंगित करती है कि वह बिसाहूलाल के इशारे पर काम कर कर रहे है, बिसाहूलाल के खास व्यक्ति फुनगा निवासी अशोक मिश्रा को मंडलम् अध्यक्ष बना दिया। पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल आज भी बिसाहूलाल के चहेतो को पद दे रहे है तो कांग्रेस का होने वाले चुनाव में नैया कैसे पार लगेगी।
पार्टी से गद्दारी का लगते रहे है आरोप
पार्टी के साथ गद्दारी करने का आरोप समय-समय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पर लगते रहे है, कहते है कि जब बाड़ी ही खेत खाने लगे, तो रखवाला क्या करेगा। कुछ ऐसा ही हाल कई वर्षो से अनूपपुर कांग्रेस पार्टी में चल रहा है, जिसके कारण पार्टी के कार्यकर्ता टूट कर बिखर रहे है और आला कमान ऑंख, कान बंद कर गद्दारों पर भरोसा किये हुए है। जिस कारण पार्टी गर्त की ओर जा रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाष अग्रवाल पर पार्टी के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि पसान नगरपालिका जैतहरी नगर पंचायत, अनूपपुर नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्‍याशी का प्रचार-प्रसार जिलाध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा किया गया था तथा जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष का विरोध दर्ज कराया गया और इसी तरह 2014 में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के गतिविधियों का विरोध किया गया था फिर भी संगठन आज तक इन्हे नहीं हटाया।

Related Articles

Back to top button