अनूपपुर

जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का राज नगर मंडल में किया गया स्वागत

संगठन को मजबूती देने एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा- गौतम

रिपोर्टर@ समर बहादुर सिंह
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी अनूपुर के जिला अध्यक्ष पद पर बृजेश गौतम के तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का पहली बार राजनगर मंडल में आगमन होने पर राजनगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बृजेश गौतम का ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय स्वागत किया गया जहां बृजेश गौतम के न्यू राजनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जहां पर इन्होंने सर्वप्रथम मां काली की पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात राज नगर मंडल के का कर्ता द्वारा बाइक रैली के माध्यम से इन्हें कार्यक्रम स्थल भगत सिंह चौक ले जाया गया आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसके पश्चात भाजपा मंडल राजनगर के मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया गया। वही पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं साल देकर सम्मानित किया गया। वही पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी द्वारा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वही सम्मान के बाद जिलाध्यक्ष को लड्डू से तोला गया स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक, बृज मोहन सिंह पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, गयाबोध मिश्रा, मुनेश्वर पांडे, मुकेश जैन पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी रोशन वारसी, महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सिंह नगर पालिका अध्यक्ष बिजुरी पुरुषोत्तम सिं, मजदूर नेता असरार अहमद सिद्धकी, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता विराजमान थे जिनका भी स्वागत भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर लवकुश शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश द्विवेदी, असरा अहमद सिद्धकी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बृजेश गौतम को तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे साबित होता है कि उनके अंदर कोई न कोई खूबी अवश्य होगी और हम सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि बृजेश गौतम के जिला अध्यक्ष बनने से ना केवल हमारा संगठन मजबूत होगा बल्कि कार्यकर्ताओं का सम्मान भी बड़ा होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन जिस उम्मीद के साथ मुझे जिला अध्यक्ष बनाया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं के उम्मीद परपुरा खरा उतरूंगा संगठन को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा चुनौतियां हमारे सामने हमको कई कार्य करना है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ मिलकर सारे चुनौतियों का सामना करूंगा सरकार यदि जन भावनाओं को समझते हुए उनके हित भी काम करेगी तो हम सरकार के साथ हैं और यदि सरकार मद में चूर होकर जनता के भावनाओं के विपरीत कार्य करेगी तो हम उतनी ही मजबूती से सरकार का विरोध करेंगे। स्वागत समारोह में राजनगर मंडल के कोने कोने से आए कार्यकर्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिवा मिश्रा, महेश जेठानी, श्यामसुंदर गौतम, मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रामचरण साहू, अखिलेश त्रिपाठी, देवनाथ त्रिपाठी, पप्पू शुक्ला युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, विकास सिंह, राजू जायसवाल, श्यामसुंदर गौतम, शोभा तिवारी, संतोषी, गीता, लालू केवट शिवमूरत केवट, विक्रमादित्य चौरसिया, अरविंद सिंह परिहार, संतोष गुप्ता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, मोइन खान रामजी जायसवाल, सोनू कनौजिया, भीम जायसवाल, राकेश चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, सुशील गौतम, भूपेंद्र सिंह, अवधेश राय, सुरेश साहूलालू,केवट अमृतलाल केवट, रिंकू शर्मा, बद्री पांडे, राजन केदार गौतम त्रिपाठी अधिक लाल यादव, कल्याण गाया, डॉक्टर पालीवाल अशोक माली सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष को लड्डू से तोला गया जहां जिलाध्यक्ष 86 किलो के रहे वही कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button