अनूपपुर

कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस्य

अनूपपुर। जिला कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है हर बैठको में अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस की बैठको में विरोध का दौर चालू है। बीते दिवस ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह के घर की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि साजिष के तहत् जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा जिला कार्यकारिणी भंग कराई गई है। मंडल, सेक्टर एवं कुछ पदाधिकारी सच्चे कांग्रेस के सिपाही थे। उनकी विचाराधारा कांग्रेस की थी, उन्हे पद से हटा दिया गया, यहां तक की यूथ एनएसआईयू के अध्यक्षों को भी हटा दिया गया, यह सब जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक में भी विरोध दर्ज हुआ है। कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक कहा कि भाजपा एवं बिसाहूलाल सिंह के ईरादो में सभी सेक्टर मंडलम् बनाये जा रहे है। एक तरफ जिला कांग्रेस में बैठको में सेक्टर से लेकर ब्लाॅक अध्यक्ष को विरोध जारी है दूसरी कांग्रेस से आये भाजपा नेता लगातार कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल कर रहे है और अध्यक्ष जिला कांग्रेस के हवा निकलती जा रही है, नुकसान सिर्फ-कांग्रेस पार्टी का हो रहा है। चुनावी दौर मेकं बिसाहूलाल सिंह के आते ही भाजपा बढ़त बनाते जा रही है।

Related Articles

Back to top button