
अनूपपुर। ग्राम पंचायत बरगवां में स्थित वार्ड क्रं.18,अमलाई दुर्गा मंदिर बाजार हनुमान मंदिर के बगल मे बहुप्रतिक्षित पेयजल समस्या का पूर्व विधायक द्वारा पूर्ण किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनो व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप पुरी ने पानी की समस्या उठाई थी। जिस पर क्षेत्र के विकास मे तत्पर युवा तुर्को की टीम संदीप पुरी,पवन चीनी जनपद सदस्य, संतोष टंडन उप सरपंच, सुनील ओटवानी, शालू, राजेश मिस्रा, विवेक पाण्डे, रवि मिश्रा, मुन्नी बाई पंच, संजय आओटवानी, अमित शत्रूशाल ने समस्या की गंभीरता को लेते हुए तुरंत कार्यवाही हेतु पूर्व विधायक एवं उच्च अधिकारियो से चर्चा कि थी। पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने तुरंत कार्यवाही करवाते हुऐ बोर करवाकर पेयजल समस्या का निराकरण करवा दिया। अमलाई व्यापारी संघ एवं बरगवां के नागरिको ने पूर्व विधायक की मुक्त कंठ से सराहना करते हुऐ धन्यावाद ज्ञापित किया है।