अनूपपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कोतमा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल के साले साहब का आकस्मिक निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय जायसवाल(उम्र 55 वर्ष), निवासी शहडोल कल रात्रि वाशरुम के लिये गये हुए थे। वहाँ उनका पैर फिसला तथा गिर पड़े। जिन्हे उपचार के लिए चिकित्सालय लेजाया गया,लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर दिलीप जायसवाल सपरिवार शहडोल पहुंच गये हैं। कुछ परिजनों के बाहर होने के कारण उनका अंतिम संस्कार दिनांक 12 जुलाई 2020 को शहडोल में किया जाएगा। संजय जायसवाल के आकस्मिक निधन पर मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, सुदामा सिंह, जुगुलकिशोर गुप्ता, बृजेश गौतम, नरेन्द्र मरावी, अनिल गुप्ता, रामदासपुरी, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, राजेष सिंह, अखिलेश द्विवेदी, आधाराम वैश्य, प्रेमचन्द यादव, लवकुश शुक्ल, जितेन्द्र सोनी, सुनील गौतम, अजय शुक्ला, मुनेश्वर पाण्डेय,गजेन्द्र सिंह शिकरवार, हनुमान गर्ग, प्रदीप उपाध्याय, मुकेश जैन, प्रकाश पाण्डेय, अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, राहुल पाण्डेय, रामगोपाल द्विवेदी, नवल नायक सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Related Articles
स्थाई रूप से हो समस्या का समाधान-श्वेता शर्मा
राजेश सिंह अनूपपुर। हम चाहते है किसी भी समस्या का समाधान वैकल्पिक नहीं, बल्कि स्थाई रूप से होनी चाहिए। बड़े शहरो की तर्ज पर अनूपपुर में भी यातायात के सभी नियमों का गंभीरता से पालन हो और आम लोगों के अंदर भी यातायात के प्रति सजगता दिखाई पड़े। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास […]
अपनी ही सरकार से बगावत पर उतरी बीएमएस
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा अनूपपुर। केन्द्र में मोदी सरकार और उसकी नीतियों को लेकर भारतीय मजदूर संघ सड़क पर दो-दो हाथ करने के लिए उतर गई है। भाजपा का परिवार कही जाने वाली बीएमएस आखिर अपने ही परिवार के प्रधानमंत्री के नीतियों को खिलाफ झंडा बुलंद करने को क्यों मजबूर है, यह आज एक बड़ा सवाल है […]
मास्क नही लगाने पर भरना पड़ा जुर्माना
अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक में लोग मां नर्मदा के दर्शन व भ्रमण हेतु अनेक जगह से आते है, साथ ही क्षेत्र व ग्राम के लोग भी बिना मास्क के आवागमन करते है जिसमे लोग मास्क लगाना उचित नही समझते, कोरोना संक्रमण के पुनः तेजी से फैलने की वजह को देखते हुए थाना अमरकंटक दो दिनों […]




