अनूपपुर। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सरोधन सिंह ने कोरोना संक्रमण के प्रति सुरक्षा उपायों के सम्बंध में गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में रविवार 12 जुलाई को प्रातः 01.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक के लिए सम्पूर्ण जिला अनूपपुर में पूर्णतः प्रतिबंध दिवस घोषित किया है। उक्त प्रतिबंध दिवस के दौरान दो/चार पाहिया वाहन, राशन, सब्जी एवं आम नागरिक से सम्बन्धित सभी प्रकार की अति आवश्यक सेवाएं बन्द रहेगी। किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जिले में संचालित समस्त शराब दुकानें खोलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6.00 बजे से 9.00 बजे तक उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स भी उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगें। जिले में स्थापित मोजर वेयर पावर प्लांट जैतहरी अमरकंटक ताप विद्युत केन्द्र चचाई, सोडा फैक्ट्री बरगवां (अमलाई) तथा जिले के समस्त एसईसीएल प्रबन्धन कार्य करने हेतु उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगें। अति आवश्यक सेवाओं के मालध्गुड्स वाहन भी उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। जिले में संचालित समस्त बैंक शाखाएं, एल.पी जी. वितरण केन्द्र एवं मनरेगा योजना से संबंधित समस्त कार्य उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। श्री सिंह ने प्रतिबंध से मुक्त समस्त संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंशिंग से सम्बन्धित समस्त नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।
Related Articles
रक्षा प्रमुख और जवानों के निधन पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने व्यक्ति की शोक संवेदना
अनूपपुर। देश के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी और उनके साथ मौजूद जवानों की 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में निधन हो गया इस दुखद घटना की खबर मिलते ही समूचे देश एवं प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी रक्षा प्रमुख बिपिन रावत […]
पसान में लॉकडाउन खोले जाने पर अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी ने किया निरीक्षण नगर पालिका प्रशासन को दिए निर्देश
फल सब्जी मंडी की दुकाने स्थाई रूप से नहीं लगेगी फेरी करके बेचना होगा अनूपपुर। 1 जून से अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत परासी एवं ग्राम पंचायत किर्गी को छोड़कर पूरे जिले को लॉक डाउन से मुक्त कर दिया गया था कारण की पसान नगर पालिका में करोना संक्रमण अधिक था […]
पुलिस ने तीन जुआरियों सहित 18,500 रूपये किये जब्त, दो जुआरी फरार
अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत काफी लंम्बे समय से बिजुरी कोरजा जंगल क्षेत्र समीपवर्ती बौरीडांड के जंगलों में जुआं फड़ो लगने की शिकायतें बिजुरी पुलिस को मिल रही थी जो मुखबिर की सूचना पर कपिलधारा कालोनी के पीछे जंगल में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होतें ही सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे ने अपने वरिष्ठ […]




