अनूपपुर

शिवा मिश्रा जिला महामंत्री तो रवि शर्मा बनाये गये मंडल अध्यक्ष

राजनगर। भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवानी द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कोयलांचल क्षेत्र रामनगर डोला के शिवा मिश्रा को जिला महामंत्री राजनगर के रवि शर्मा को राजनगर मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है जिसमें बृजमोहन सिंह गहरवार, आधाराम वैश्य, प्रेमचंद यादव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, सुनील चैरसिया, राजेश कलसा, कमलेश चतुर्वेदी, रामपाल तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, अखंड सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।