भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का किया गया गठन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह
रमाकांत अध्यक्ष तो दारा सिंह को बनाया गया महामंत्री
राजनगर। भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन अभिनंदन भवन राजनगर में संपन्न हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन, क्षेत्रीय प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, एवं भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राजेश सिंह परिहार, विभाग प्रमुख ताराचंद यादव तथा महामंत्री आनंद सिंह उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत तिवारी ने की। अधिवेशन की शुरुआत संघ के संस्थापक दनतो पंथ ठेकड़ी एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके पश्चात् उपस्थित अतिथियों का स्वागत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शाल श्रीफल देकर किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी एवं एसईसीएल के प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोयला उद्योग में चुनौतियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं वहीं संघ देश के उद्योग एवं संरचना को बनाने के लिए परिश्रम कर रहा है। सरकार से लड़ाइयां लड़ रहा है फिर भी अन्य यूनियन के लोग हमें विरोध की दृष्टि से देख रहे हैं ऐसी स्थिति में हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि हम सब संघ की नीतियों एवं मजदूर हितेषी बातों को मजदूरों तक पहुंचाएं, भारतीय मजदूर संघ हमेशा से ही मजदूर हित की बात करती है चाहे सरकार किसी की भी हो वह मजदूर हित से कभी भी समझौता नहीं करती चाहे संघ को कितनी भी बड़ी चुनौती का सामना क्यों ना करना पड़े। वही भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राजेश सिंह परिहार ने कहा कि कोयला उद्योग में अनेक समस्याएं आने वाली है केंद्र सरकार श्रम विरोधी कानून बनाकर मजदूरों का शोषण करने में लगी है जिसको रोकना हम भारतीय मजदूर संघ के सिपाहियों का फर्ज बनता है और हम सरकार के समृद्ध नीतियों का हर मंच पर विरोध करेंगे। वह इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया जिसके पश्चात हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की तत्पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन जैन द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रमाकांत तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया तो दारा सिंह को महामंत्री बनाया गया वही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में धूप लाल विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया तो उपाध्यक्ष पद पर हरि नारायण पांडे सुधा शर्मा सहित 7 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया तो संयुक्त महामंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया तो मंत्री के रूप में कपिल देव शुक्ला सहित 7 लोग शामिल किया गया। इस अवसर पर अशोक माली, मिथलेश सिंह रामानुग्रह सिंह बजरंगी शाही, विजय सिंह पंकज उपाध्याय अनिल सिंह जनार्दन केवट अनिल श्रीवास्तव सहित हसदेव क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।