
अनूपपुर। भाजपा की केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतयों एवं देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्षन एवं आंदोलन किया जाना है। इसी कड़ी में अनूपपुर जिला मुख्यालय में 25 नवम्बर 2019 को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए अनूपपुर जिला प्रभारी नित्य निरजन खम्परिया पूर्व विधायक धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेगें एवं उनके साथ सभी विधायक गण एवं पूर्व मंत्री पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष के साथ कार्यकारी पद अधिकारी उपस्थित रहेगें। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया केंद्र में मोदी सरकार के क्रियाकलापों के कारण देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और प्रदेश को जो लाभ मिलना चाहिए वह लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार बजट में कटौती करके मध्य प्रदेश को बदहाली के कगार पर ले जाना चाहती है, जो कांग्रेस पार्टी होने नहीं देगी प्रदेश के मुख्यमंत्री एक और जहां मध्यप्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाह रहे हैं तो वही केंद्र की भाजपा सरकार रुकावटें पैदा कर रही है केंद्र की विफल नीतियों के खिलाफ अब सड़कों पर जंग होगा जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एकजुट होकर 25 तारीख को विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। श्री त्रिपाठी ने समस्त पदाधिकारियों से अपील किये है।