*चुनचुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
*मामला पत्रकार राजकुमार के साथ गाली गलौज जान से खत्म कर देने का*
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा के अंतर्गत जमुना कॉलरी मे एक जगह भीड़ एकत्र को मना करने पर गाली गलौज व जान से मार कर खत्म कर देने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है फरियादी राजकुमार विश्वकर्मा निवासी जमुना कॉलरी ने अपने साथी अमीन अहमद के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 2 अगस्त 2020 की रात्रि करीब 11 बजे वह अपने घर जा रहा था जैसे ही शिव मंदिर कोऑपरेटिव तिराहा पहुंचा कि चुनचुन सिंह वहां मिले काफी भीड़ भाड़ लगाए थे भीड़ लगाने को मैंने मना किया कि यहां क्यों लगाए हो हट जाओ यहां से चले जाओ इसी बात को लेकर चुनचुन सिंह गंदी गंदी गाली देने लगा और बोला कि तेरे जैसा पत्रकार हमने बहुत देखा है चला जा यहां से नहीं तो यहीं पर जान से मार कर खत्म कर दूंगा इसके बाद मैं अपने घर की ओर जा रहा था तभी मैंने कहा कि थाना में शिकायत दर्ज करूंगा तब चुन-चुन सिंह द्वारा कहा गया कि जहां जाना है चले जाओ मैं किसी से नहीं डरता हूं घटना के समय अरुण पांडे व शिवम यादव मौजूद थे राजकुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर थाना भालूमाडा ने आदतन अपराधी चुनचुन सिंह के खिलाफ धारा 294 506 बी कायम कर मामले की जांच विवेचना की जा रही है ज्ञात हो कि चुनचुन सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं


