बूथ को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य : राजेश मिश्रा
यशवंत सिंह के नेतृत्व में लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना दो के अंतर्गत 19 मार्च को नगर परिषद राजनगर के शक्ति केंद्र क्रमांक 3 की बूथ क्रमांक 152 पर बूथ विस्तारक योजना की बैठक आयोजित की गई जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में अनूपपुर जिले के प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा उपस्थित होकर समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बूथ को मजबूत बनाने को कहा गया उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत हम सभी कार्यकर्ता कार्य करेंगे तो हमारी जीत सुनिश्चित है इस अभियान के तहत हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम सभी वर्ग के लोगों को जोड़ें। वही इस अवसर पर नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत सिंह के नेतृत्व में अन्य दलों से आए श्याम लाल प्रजापति, रामू प्रजापति, रामायण प्रजापति बदल प्रजापति, सुग्रीव प्रजापति कलाई प्रजापति गणेश प्रजापति राजू प्रजापति शिव कुमार प्रजापति विवेक प्रजापति बुद्धसेन प्रजापति एवं विवेक गुप्ता ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसे जिले के प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा अध्यक्ष यशवंत सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी शिवमूरत केवट जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल, जिला मंत्री एवं मंडल के प्रभारी अमृत लाल केवट, शक्ति केंद्र के विस्तारक के,एन शर्मा, प्रभारी जीवन केवट, सच्चिदानंद सिंह सोशल मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह मनोज सिंह लाभार्थी प्रभारी संजय वर्मा लालू केवट लल्ला चौहान मनीष सिंह अभीलेस विश्वकर्मा पिंकू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।