Breaking News

भाजप पसमांदा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक का पसान में किया गया स्वागत

भाजप पसमांदा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक का पसान में किया गया स्वागत

सुरेश शर्मा
भालूमाड़ा– भारतीय जनता पार्टी समर्थित संगठन भारतीय पसमांदा
मंच के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पसान निवासी एडवोकेट रफीक अहमद एवं पसमांदा मंच के जिला मंत्री खादिम सिद्दीकी एवं भाजपा मंडल पसान के व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक राघवेंद्र तिवारी राजन की नियुक्ति होने पर भाजपा मंडल पसान के द्वारा तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया इस दौरान पटाखे फोड़ कर अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए मुंह मीठा कराया गया जहां पर मुख्य रूप से पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए उनका सम्मान किए एवं मुंह मीठा कराया वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नगर के नवनियुक्त भाजपा के पदाधिकारियों का एक-एक कर माल्यार्पण करते हुए उनका सम्मान किए इस दौरान पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि यह बड़े ही प्रसन्नता की बात है कि भारतीय जनता पार्टी समर्पित संगठन भारतीय पसमांदा मंच के जिला अध्यक्ष हमारे पसान मंडल से हैं साथ ही जिला मंत्री भी हमारे पसान मंडल से हैं और कल ही व्यापारी प्रकोष्ठ के पसान मंडल संयोजक के रूप में राघवेंद्र तिवारी की नियुक्ति हुई है आप सभी की नियुक्ति की बधाई शुभकामनाएं संगठन के द्वारा जो विश्वास और जो जिम्मेदारी पसान के कार्यकर्ताओं को दी गई है वह हम सबके लिए खुशी की बात है और इस जिम्मेदारी को भी हम सब एक होकर उठाते हुए संगठन के मजबूती के लिए काम करेंगे पसान मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पसान मंडल सदैव से ही अनूपपुर जिले में सबसे बेहतर मंडल रहा है और यहां का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के लिए हर मोर्चे पर हर समय तैनात रहता है आने वाले समय में भी हम सब एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे । इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सदर फैज मोहम्मद, कैसर भाई ,भाजपा मंडल पसान के महामंत्री धीरेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अब्दुल कलाम अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह, इकराम उल हक, बलराम निषाद, तौहीद अहमद, इसहाक अंसारी, अरविंद गुप्ता ,जॉनी, महेंद्र सिंह ,एडवोकेट सरोज तिवारी ,वसीम अहमद, राजा सिंह ,भगत केवट ,राकेश खटीक ,छुट्टन चाचा ,सुधीर करोल्या, जनमंजय दुबे, मगेंद्र सिंह, शरीफ अंसारी, सिद्धार्थ सिंह ,लक्ष्मी केवट, सहित अनेक व्यापारी बंधु एवं भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button