Breaking News

महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर किया गया नमन नशे से दूर रहने की ली गई शपथ

महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर किया गया नमन नशे से दूर रहने की ली गई शपथ

सुरेश शर्मा

भालूमाड़ा—दिनांक 2 अक्टूबर 2023 पूज्य महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान में मध्य निषेध सप्ताह के आयोजन का कार्यक्रम कराया गया जिसमें सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया इसके पूर्व 1 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर पूरे देश भर में महात्मा गांधी जी के जन्म दिन के पूर्व बापूजी को स्वच्छताजंली के लिए श्रमदान करते हुए लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान में अपनी सहभागिता निभाई इसी क्रम में पसान नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष पार्षद जनप्रतिनिधियों ने भी वार्ड वार्ड में जाकर स्वच्छता के लिए अपना श्रमदान किया एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया 2 अक्टूबर को नगर पालिका में आयोजित महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया और उनकी सबसे बड़ी इच्छा स्वच्छता के लिए थी आज देश भर में लोग उनके आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छ भारत अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं साथ ही साथ नशे से दूर रहने की उनकी बातों को अपने जीवन में सार्थक करते हुए हम सब अपने देश के लिए समाज के लिए अपने परिवार के लिए अपने बच्चों के लिए नशे से दूर रहते हुए इस सामाजिक बुराई को त्यागने का संकल्प लें और दूसरों को भी जागरूक करें कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, नागरिक, नगर पालिका के कर्मचारीगण को मद्यपान न करने की शपथ दिलाई गई उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह अध्यक्ष नगर पालिका पसान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक अरमो, उपयंत्री अविनाश मरकाम, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजय द्विवेदी, पूर्व पार्षद अजय यादव, पार्षद गीता अजय यादव, पूर्व पार्षद कुंवर सिंह श्याम, पार्षद चैनू, पार्षद दीपक कुमार सिंह, पार्षद इंद्रलाल केवट, जनम॑जय दुबे, अनुभव त्रिपाठी संजय त्रिपाठी फैयाज अहमद विकास सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं नगर के लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button