अनूपपुर

उपसरपंच एवं जनपद सदस्य ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन

राजनगर। अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डोला में रामनगर मुख्य बैरियर से बस्ती की ओर जाने वाली सड़क का सीसी रोड का भूमि पूजन एवं उद्घाटन ग्राम पंचायत डोला के उपसरपंच विकास पांडे एवं जनपद सदस्य शारदा मरावी द्वारा किया गया जिससे बस्ती के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राज किशोर शर्मा, वरिष्ठ नागरिक भूषण दुबे, प्रदीप सिंह सहित अन्य जन उपस्थित थे।