अनूपपुर

शिक्षक के घर खिला ब्रह्म कमल फूल, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

भालूमाड़ा। जमुना कॉलरी निवासी शिक्षक एस. के. मिश्रा के घर में लगे ब्रह्म कमल के पौधे में बीती रात फूल खिलने की खबर स्थानीय लोगों को लगते ही देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्लभ फूल ब्रह्म कमल के खिलने पर उसकी पूजा अर्चना शुरू हो गई और लोगों में दर्शन के लिए लाइन लग गई। शिक्षक एस. के. मिश्रा ने बताया कि वह ब्रह्म कमल के पौधे को 12 वर्ष पहले ले आकर अपने घर में लगाए थे और उसकी लगातार सेवा कर रहे थे। जिसमें अचानक फूल खिलता देखकर वह भी हैरत में हैं। ऐसी मान्यता है ब्रह्म कमल को हिमालय फूलों का सम्राट माना जाता है यह फूल हिमालय में ही पाया जाता है, यह कमल का फूल आधी रात के बाद खिलता है इसे खिलते देखना स्वप्न समान ही है ब्रह्म कमल के पौधे में 1 साल में केवल एक बार ही फूल आता है जो कि सिर्फ रात्रि में ही खिलता है दुर्लभता के इस गुण के कारण से ब्रह्म कमल को अत्यंत ही शुभ माना जाता है, इसीलिए इस फूल के खिलते ही दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जो भी सुन रहा वह इस खिले हुए फूल को देखने पहुँच रहे है।

Related Articles

Back to top button