अनूपपुर

पसान में 77 हितग्राहियों को बांटी गई खाद्यान्न पर्ची

रिपोर्टर @ सुरेश शर्मा

भालूमाड़ा। 16 सितंबर को प्रदेश भर में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को अनाज मिले कोई भूखा ना रहे की सार्थकता के लिए गरीब हितग्राहियों को सस्ता अनाज प्राप्त हो प्रदेश भर के 37 लाख लोगों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रदेश के संभाग जिला स्थानीय निकाय पंचायतों में भी किया गया। जहां जनप्रतिनिधियों अधिकारियों द्वारा नवीन हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची व राशन प्रदान किया गया। इसी तारतम्य में पसान नगर पालिका में भी नवीन पात्रता पर्ची का वितरण कार्यक्रम नगर पालिका प्रांगण एवं भालूमाडॉ वार्ड क्रमांक 16 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का सीधा प्रसारण किया गया था जहां प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन को लोगों ने सुना और देखा तत्पश्चात नवीन हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची एवं राशन का वितरण किया गया। पसान नगर पालिका द्वारा इस कार्यक्रम को दो स्थानों पर आयोजित किया गया पहला नगर पालिका कार्यालय जहां वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 8 तक के हितग्राहियों को पात्रता पर्ची प्रदान की गई वही भालूमाडॉ के वार्ड क्रमांक 16 में वार्ड क्रमांक 9 से 18 तक के हितग्राहियों को पात्रता पर्ची व राशन का वितरण किया गया। नगर पालिका पसान के सी एम ओ आर एस हलवाई ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 18 तक में 77 खाद्यान पात्रता पर्ची का वितरण किया गया जिसमें 1 रुपए प्रति किलो की दर से 5 किलो खाद्यान्न, एक रुपए किलो नमक, प्रति परिवार डेढ़ लीटर केरोसिन, कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर माह नवंबर तक पीएम जी के वाई में प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त खाद्यान्न एवं 1 किलो दाल निशुल्क दी जाएगी
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में पसान सीएमओ आर. एस. हलवाइर्, पार्षद रूपेश सिंह, अजय यादव, अर्जुन सिंह, अनदु केवट, श्रीमती राईसा बेगम, श्रीमती शांति पनिका, समाज सेवी अजय द्विवेदी, रघुवंश सिंह, जितेंद्र रजक, हर्षवर्धन सिंह, सुनीता सिंह, इरशाद सिद्दीकी, ऋषिकेश सिंह, राजेश सिंह, सर्वेश पांडे सहित मीडिया कर्मी पसान नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नवीन हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button