राजनगर। अनूपपुर जिला के अंतिम छोर पर बसे रामनगर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में राजेंद्र मिश्रा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया पदभार ग्रहण करने के पश्चात हमारे राजनगर प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने पदभार ग्रहण करने के पश्चात देखा कि यहां के लोग कोरोना को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है जिससे हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना है एवं प्रयास रहेगी सभी लोग मास्क पहने एवं अन्य सुरक्षित साधनों का उपयोग करें वही हम क्षेत्र में ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर रहा है जो कहीं ना कहीं क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने का काम करते हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जो भी लोग क्षेत्र में अवैध व्यवसाय को संचालित करते हैं उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि संचालित नहीं करने दिया जाएगा। वही मेरा यह भी प्रयास रहेगा कि जो भी थाने में अपनी फरियाद लेकर आए उसे पूर्ण रूप से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की जनता से मैं चाहूंगा कि उनकी कोई भी समस्या है तो वह मुझसे बिना डर एवं भय के मिल सकते हैं।
Related Articles
चुनाव प्रबंधन के लिए अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर करें कार्य-कलेक्टर सुश्री मीना
अनूपपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020-21 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय) सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में विभिन्न निर्वाचन कार्यक्रमों को निष्पादित किए जाने वाले नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, जिला […]
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षशील स्वर्गीय कुलदीप पांडे सदैव किए जाएंगे याद : आज इनकी है 25वी पुण्यतिथि
राजनगर काॅलरी। क्षेत्र के समाजसेवी स्व. कुलदीप पांडेय का आज 25वी पुण्यतिथि है,इनका जन्म वर्ष 1940 में हुआ था,ये 17 जून 1995 को पंचतत्व में विलीन हुए थे। कोयलांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास ,रोजगार को उपलब्ध कराना,क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करके उन्हें प्रबंधन के साथ मिलकर समस्याओं को दूर करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका […]
आज़ाद हिन्द फाउंडेशन कोयलांचल शहडोल ने मनाया शाहिद दिवस
शहडोल। धनपुरी के कोयलांचल नगरी में आजाद हिन्द फाउंडेशन द्वारा शाहिद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के पुण्यतिथि पर मां भारती के सपूतों के बलिदानों को याद करते हुए शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में मुख्यातिथि क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डाक्टर पीके सिंह ने शहीदों की प्रतिमा पर दीपांजलि अर्पित कर नमन किया […]




