छत्तीसगढ़

कोमल बनी जिला मंत्री एवं आकाश दुआ बने मंडल अध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़/कोरिया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। मनेंद्रगढ़ से जिला मंत्री कोमल पटेल को एवं मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ को बनाया गया। युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसी परिपेक्ष में कोमल पटेल जिला मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ का सम्मान किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी, जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ आनंद ताम्रकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य धीरज जैन, भावना पासी, पूनम पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button