शहडोल। नेहरू युवा केन्द्र शहडोल द्वारा दि 09.12.19 को व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र) का शुभारंभ झगरहा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.आर.आर. सिंह जिला युवा समन्वयक द्वारा की गई कार्यक्रम में 30 महिला प्रशिक्षार्थी सहित ग्रमीण महिलाएं एवं स्थानीय युवा मण्डल के सदस्यगण उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उददेश्य महिलाओ को आत्म निर्भर बनाना है। कार्यक्रम के मंच का सफल संचालन खुशबू नारायणी एन.वाई.वी. स्वयं सेवक व्दारा किया गया उक्त प्रशिक्षण केन्द्र की अनुदेशिका श्रीमती अर्चना शुक्ला है तथा यह प्रशिक्षण 09 मार्च 2020 तक (3माह तक) संचालित होगा।