Breaking News

भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए करें काम÷ राजेंद्र शुक्ला

भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए करें काम÷ राजेंद्र शुक्ला

जमुना एवं भालूमाड़ा में भाजपा सेक्टर कार्यालय का हुआ उद्घाटन
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर विधान सभा के चुनावी कार्यालय जमुना एवम भालूमाडा सेक्टर कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ,विधानसभा के प्रत्याशी एवम खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतमू पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल, मंडल प्रभारी मुनेस्वर पांडेय,रामअवध सिंह,गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय,सेक्टर प्रभारी अजय दुवेदी, आनीता चौहान,शांति सोनी, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मंत्र उच्चारण के बाद विधिवत पूजा अर्चना करते हुए किया गया
भाजपा के वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह ने कहा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहे है।विधानसभा प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही।हम सत्ता के बिना भी रह कर जनता की सेवा किए है।लेकिन कमल नाथ सरकार के जन विरोधी किसान विरोधी नीति के कारण जिस तरह हमारी भाजपा पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कानून मंत्री का पद छोड़ कर पार्टी की स्थापना की है। उसी तर्ज पर बिसाहू लाल जी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेकर शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने में प्रदेश हित मे कार्य किया है।अनूपपुर के विकास में उनका विशेष योगदान है। 15 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी, डी, शर्मा अनूपपुर आ रहे हैं जिनके साथ भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह चुनाव अनूपपुर के विकास का सवाल है। इस अवसर पर अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी से एकजुट होकर भाजपा के लिए अधिक से अधिक कार करते हुए पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए काम करें
इस अवसर पर
नगर पालिका अध्यक्ष पसान सुमन राजू गुप्ता, दामोदर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवराज दत्त त्रिवेदी सुरेश शर्मा दिवाकर विश्वकर्मा रघुवंस सिंह, आर,एन, सिंह,महेश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह,हरिशंकर मिश्रा युवा मोर्चा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह हर्षवर्धन सिंह कलाम अंसारी मनोज सिंह नवल शराफ़ धर्मेंद्र तिवारी एवम समस्त बूथ अध्यक्ष
ब्रजेन्द्र मिश्रा, केदार मिश्र,सरपंच रनिया बाई, मोहन चौधरी, महेंद्र मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण शर्मा,उमाकांत तिवारी,राकेश गुप्ता, कमलेश पाठक सेक्टर अध्यक्ष राकेश गुप्ता,भरत सिंह सेक्टर प्रभारी,उपस्थित रहे। कई लोगो ने विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ला के द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली हैं

Related Articles

Back to top button