Breaking News

छठ तालाब घाट पर पहुंच कर सांसद ने लिया आशीर्वाद

छठ तालाब घाट पर पहुंच कर सांसद ने लिया आशीर्वाद

अनूपपुर lआस्था के पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र बिजुरी भालूमाड़ा जमुना कालरी में आयोजित छठ पूजा तालाब घाट पर पहुंचकर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने छठ मैया का आशीर्वाद लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की lभाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार उन्होंने अपने भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार के दिन छठ पूजा के अवसर पर सांसद हिमाद्री सिंह ने सर्वप्रथम बिजुरी नगर में सूर्य मंदिर छठ तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इसके पश्चात उन्होंने भालूमाड़ा के केवई नदी घाट पर तथा जमुना कॉलरी स्थित छठ तालाब घाट पर पहुंच कर छठ मैया का आशीर्वाद लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए भक्तों से भी आशीर्वाद लिया तथा तालाब घाट पर छठ मैया की पूजा पूजा आराधना की। बिजुरी नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने सांसद का स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल मंडल जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला अध्यक्ष दीपक महरा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल दीपक शर्मा मुकेश जैन कमलेश मिश्रा बृजेश साहनी संजीव पांडे आयोजन समिति के विक्रमा सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे तो वही जमुना कोतमा क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता ,जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ,अलंकृता महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा सिंह ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ,मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, भाजपा नेता अशोक लाल उमेश मिश्रा राजेश सिंह लाल बहादुर जायसवाल मनोज सिंह सुखविंदर सिंह राजू गुप्ता उदय प्रताप सिंह सुरेश शर्मा दिवाकर विश्वकर्मा तथा अन्य लोगों ने सांसद का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया सांसद हिमाद्री सिंह ने छठ तालाब घाट पर भ्रमण करते हुए भक्तों से आशीर्वाद लिया

Related Articles

Back to top button